Skip to content
Gyaan ki Baaten

Gyaan ki Baaten

बढ़ते चलो सफलता की राह पर

  • Home
  • Motivation
  • Personality Development
  • Earn Money
  • Self Improvement
  • Motivational Quotes
  • Toggle search form

क्या आप अपनी जिंदगी में सफल बनाना चाहते हैं ?

Posted on January 22, 2022January 22, 2022 By Manisha No Comments on क्या आप अपनी जिंदगी में सफल बनाना चाहते हैं ?

जवाब को सोचने से पहले एक चीज दिमाग में जरूर सोचना कि सफल बनने के बारे में सोचना और सफल होना, उसमे बहुत फर्क है। अगर आप सच में अपनी जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं। एक सफल इंसान बनाना चाहते हो तो आपको अपने अंदर बहुत कुछ बदलना होगा।

वो बदलाव लाना होगा जो आपकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगा और इस बदलाव को लाने के लिए आपको अपने अंदर तीन चीजों को जगह देनी होगी।

1) जोश
2) अनुशासन और
3) प्रयास

  • जो चीज तुम चाहते हो, जिस चीज को पाने के सपने दिन रात देखते हो, अपने अंदर उस चीज को पाने का जोश लाओ।
  • अनुशासन के साथ अपने उन plans को अपनी जिंदगी में लागू करें।
  • अंत में प्रयास जो कि बहुत मायने रखता है। सिर्फ जुनून रखने से ही नहीं कुछ होगा। जो होगा प्रयास करने से होगा।

अब जाने हैं की एक सफल इंसान बनने के लिए आपको करना क्या होगा ?

आपको ये जनना होगा की success जिसको आप एक परिणाम के रूप में तो देखते हो। असल में उसकी शुरुआत कहां से होती है।

इस चीज को एक उदाहरण के साथ समझने करने की कोशिश करते हैं ।

मान लीजिए आपने एक पेड़ से एक फल उतार कर खाया जो बहुत मीठा था और आपके मन में ख्याल आता है की ये फल कहां से आया। जाहिर सी  बात है आप बोलोगे के पेड़ से आया। लेकिन ये पेड़ से आया। ये पेड़ आया एक छोटे से पोधे से जिसने धीरे धीरे समय के साथ पेड़ का रूप लिया।

अब थोड़ा सा और गहराई से सोचो कि –

ये पोधा कहां से आया। ये पोधा आया जमीन के अंदर डाले गए एक छोटे से बीज से।

जो फल आपने खाया, उसका वास्तविक स्त्रोत वो बीज था जो पोधा बना, फिर पेड़ बना और फिर फल देने के काबिल बना। इस बीच उसने हर तूफान का सामना भी  किया। लेकिन हारा नहीं, बस बढ़ता गया और आखिर कार फल देने का काबिल बन ही गया।

बिल्कुल ऐसा ही है आपका सक्सेस। अगर आप सोचो कि आपने आज शुरुआत की और आपको कल सक्सेस मिल जाएगा ।

तो आप यहां पर गलत हो।

Success भी इस फल की तरह ही है। आखिरी रिजल्ट जिसे पाने के लिए आपको सबसे पहले एक बीज की जरूरत है। मतलब की एक शुरुआत की जरूरत है। एक plan की जरूरत है। जब तक वो शुरूआत नहीं होगी। कोई plan ही नहीं होगा आपके पास कि आपको करना क्या है

Success सिर्फ सोच में ही रहेगा। कभी असल में मिलेगा नहीं और इस शुरुआत के साथ कुछ समस्याएं भी आएंगी, थोड़ा struggle करना पड़ेगा। लेकिन आपको कठोर होना होगा और लगातार बढ़ते रहना होगा।

अगर आपको आम का फल चाहिए तो उसके लिए आम का बीज ही बोया जाएगा। करेले का बीज लगाकर आम की उम्मीद रखना तो गलत है।

उसी तरह अपने सपनों को पाने के लिए जो शुरूआत आपको चाहिए, वो करो। आपको अपनी तरफ से 100% प्रयास, 100% समर्पण-दृढ़ संकल्प, 100% इच्छाशक्ति के साथ सब करना होगा।

तभी उम्मीद लगाओ सफलता की।

इसलिये इस बात को समझना जरुरी है कि अब सिर्फ सफल बनने के बारे में सोचते ही नहीं रहना है। बस ठान लो कि एक सफल इंसान बनने के लिए मुझे आज औरअभी से ही बस मेहनत करनी है, शुरुआत करनी है।

इस बीज को फल देने जितना काबिल बनने में समय जरुर लगेगा। लेकिन फल जरूर मिलेगा। अगर आप उस पेड़ की तरह बस डट कर, अड़ कर खड़े रहे तो।

इस article को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हमारी अगली पोस्ट की तत्काल सूचना पाने के लिए हमारे Newsletter को जरूर subscribe करें।

Motivation, Self Improvement Tags:Motivational Article, Motivational Article in Hindi, Motivational quotes, Motivational Speech, जिंदगी, निराशा, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, प्रेरणादायी लेख, प्रेरणादायी लेख हिंदी में, सपने, सफलता, सफलता की प्रेरणादायक कहानियां

Post navigation

Previous Post: दुनिया पर नहीं, खुद पर ध्यान दो ।
Next Post: तुम्हारा self-doubt तुम्हें जिंदगी में पीछे खींच रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Never ever give up
  • कहीं अगर तू रुका तो मंजिल आएगी न फिर।
  • शामिल हो जाओ दोबारा से दौड़ में
  • It’s a mind game
  • बस मंजिल की तरफ बढ़ते चलो

Archives

  • December 2022
  • November 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021

Categories

  • Motivation
  • Personality Development
  • Self Improvement
  • Uncategorized

About Website

This website is all about motivation, Inspiration and improving your life. The purpose of this website is to spread awareness & to share life lessons, which holds the ultimate key to success & happiness.

Website Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Gyaan ki Baaten.

Powered by PressBook WordPress theme